M.P News – रीवा: सेमरिया क्षेत्र में युवक की हथियारों के साथ ‘गैंगस्टर स्टाइल’ तस्वीरें वायरल, इलाके में मचा हड़कंप

0
132

रीवा। जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत शाहपुर चौकी क्षेत्र से एक युवक की हथियारों के साथ गैंगस्टर स्टाइल में तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वायरल तस्वीरों और वीडियो में युवक चाकू और पिस्टल जैसे घातक हथियारों के साथ दिखाई दे रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल बन गया है।

इंस्टाग्राम आईडी से वायरल हुआ वीडियो

बताया जा रहा है कि यह वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम की कई आईडी जैसे छोटा.blogar2026, killer_boy_307 और @rk_raj_rewa_king से शेयर की गई हैं।वायरल क्लिप्स में युवक हथियारों के साथ स्टाइल में फोटो और वीडियो बनाते हुए नजर रहा हैकुछ वीडियो में नशे से जुड़ी सामग्री का उपयोग करते हुए भी उसे देखा गया, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

युवक की पहचान अंकित साकेत के रूप में

स्थानीय लोगों के अनुसार वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक अंकित साकेत बताया जा रहा है, जो सेमरिया थाना क्षेत्र के हिनौता शाहपुर गांव का निवासी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ क्षेत्र में रंगबाजी करता है और लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश करता हैसोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो डालने के बाद से इलाके में चर्चा तेज हो गई है।

ग्रामीणों में डर का माहौल

वायरल तस्वीरों और वीडियो के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया हैग्रामीणों का कहना है कि इस तरह खुलेआम हथियारों के साथ वीडियो बनाना और सोशल मीडिया पर डालना कानून व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

Read More ; M.P News : धार के बाग में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 90 लाख की लूट, परिवार को बंधक बनाकर फरार हुए बदमाश

लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि मामले की जांच कर संबंधित युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की नजर भी इस मामले पर बताई जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here