Bhopal News : देर रात आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई…

Parivesh

भोपाल |Bhopal News : भोपाल के होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की शिकायतों के बाद रविवार देर रात आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। कोलार रोड, आईएसबीटी और केरवा डैम रोड स्थित कई होटल-ढाबों पर तलाशी अभियान चलाया गया। 18 कीज, एलएन होटल, देशी तड़का, नटखट ढाबा, भैयालाल ढाबा, बेसिल रेस्टोरेंट, ट्री चेप्टर और ईडन जैसे प्रतिष्ठानों की भी जांच हुई। इस कार्रवाई में छह मामलों में अवैध शराब परोसने के तहत केस दर्ज किए गए। आबकारी विभाग पिछले एक हफ्ते से लगातार अभियान चला रहा है। अब न केवल अवैध शराब रखने वालों, बल्कि उसे परोसने वाले होटल संचालकों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *