Jabalpur News : पति-पत्नी को भीड़ के सामने घसीटकर थाने ले गया थानेदार…वीडियो वायरल

Parivesh

जबलपुर : Jabalpur News : मझगवां थाना क्षेत्र में एक पुलिस इंस्पेक्टर का बेरहम चेहरा सामने आया है। बाजार में खड़ी बाइक को लेकर हुए मामूली विवाद में थाना प्रभारी धन्नू सिंह ने सभी हदें पार करते हुए एक दंपत्ति को सरेआम भीड़ के सामने घसीटते हुए थाने ले गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। चश्मदीदों के मुताबिक, महिला और उसके पति से पुलिस ने न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि उनकी बात सुने बिना जबरदस्ती पकड़कर ले गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आम लोगों से सम्मानजनक व्यवहार के निर्देशों के बावजूद इस तरह का व्यवहार सामने आने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। पीड़ित दंपत्ति और अन्य ग्रामीणों की शिकायत पर आला अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *