MP News : अवैध खनन पर अब डिजिटल पहरा……..

Parivesh

भोपाल। MP News : मध्य प्रदेश में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सरकार अब हाईटेक निगरानी की तैयारी में है। खनिज विभाग जल्द ही एक ऑनलाइन निगरानी तंत्र लॉन्च करने जा रहा है, जिसके ज़रिए अब आसमान से भी अवैध उत्खनन पर नजर रखी जा सकेगी। विभाग ने प्रदेश की 7500 से अधिक खदानों की जियो टैगिंग पूरी कर ली है। नई तकनीक के तहत अगर कोई स्वीकृत मात्रा से अधिक खनन करेगा, तो उसकी जानकारी तुरंत सिस्टम में आ जाएगी। यह कदम खनन प्रक्रिया को पारदर्शी और नियंत्रित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *