Sarvodaya Model : कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ‘सर्वोदय’ मॉडल पर दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग

Parivesh

भोपाल। Sarvodaya Model : कांग्रेस पार्टी अब संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए ‘सर्वोदय संस्थान’ की तर्ज पर विशेष प्रशिक्षण देने जा रही है। 9 जून से 15 जून तक प्रदेशभर के कांग्रेस विधायक, जिला अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ता अपने खर्चे पर इस ट्रेनिंग में शामिल होंगे। प्रशिक्षण शिविर दो से तीन दिन का होगा और इसके लिए कार्यकर्ता खुद तय राशि जमा करेंगे।

यह फैसला कैडर मैनेजमेंट को बेहतर बनाने और संगठनात्मक मजबूती के लिए लिया गया है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह पहल पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करने के लिए है।

वहीं, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर पार्टी ने कहा कि उन्होंने सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात की है, जिसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि जब तक पहलगाम हमले में शामिल 5 आतंकी पकड़े नहीं जाते, तब तक यह अभियान अधूरा रहेगा।

इसके साथ ही जबलपुर में सीएम डॉ. मोहन यादव के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि डीजे, शराब और मांस की दुकानों को लेकर दिए गए आदेशों का पालन नहीं हो पा रहा है, मुख्यमंत्री को देखना चाहिए कि उनके निर्देशों का पालन क्यों नहीं हो रहा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *