Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore News : भावांतर योजना के तहत सोयाबीन खरीदी शुरू, कलेक्टर ने...

Indore News : भावांतर योजना के तहत सोयाबीन खरीदी शुरू, कलेक्टर ने लक्ष्मीबाई नगर मंडी का किया दौरा…

0
145
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर। इंदौर जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से भावांतर योजना के तहत सोयाबीन खरीदी का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। खरीदी के पहले दिन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर ने लक्ष्मीबाई नगर मंडी का निरीक्षण किया।

Indore News : कलेक्टर ने लिया खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा

जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि खरीदी केंद्रों पर किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसी क्रम में, आज कलेक्टर ने लक्ष्मीबाई नगर मंडी स्थित खरीदी केंद्र का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान, कलेक्टर के साथ स्थानीय विधायक मधु वर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

READ MORE : Indore News : डॉ. रोहिणी का ‘रावण’ पर तीखा वार! कहा- ‘फर्जी नेता की उल्टी गिनती शुरू’, सच्चाई साबित करने पर 1 करोड़ का इनाम…

व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

कलेक्टर ने खरीदी केंद्र पर मौजूद किसानों और अधिकारियों से बात की तथा सोयाबीन खरीदी की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केंद्र पर तौल, भुगतान, भंडारण और किसान पंजीयन सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

READ MORE : Mahakal Aarti Live : आज भस्म आरती में दमक उठे महाकाल, गुलाब, चंदन और रजत मुकुट से हुआ भव्य श्रृंगार

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी कार्य सुचारू रूप से चले और किसानों को उनकी उपज बेचने में अनावश्यक विलंब न हो। भावांतर योजना के तहत खरीदी शुरू होने से किसानों को उनकी सोयाबीन उपज का लाभकारी मूल्य मिलने की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here