Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Gwalior Pool Death Case : स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? आखिर...

Gwalior Pool Death Case : स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? आखिर क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव? क्या छुपाना चाहता था होटल प्रबंधन?

Gwalior Pool Death Case
Gwalior Pool Death Case

Gwalior Pool Death Case : ग्वालियर : ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित प्रिंस मामा होटल में आयोजित पूल पार्टी के दौरान 7 वर्षीय मासूम वेद पाल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बच्चे के शव को श्मशान घाट से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले में होटल प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की जांच की जा रही है।

Gwalior Pool Death Case : जानकारी के मुताबिक देवेंद्र पाल अपने बड़े भाई दिनेश पाल के बेटे वेद पाल और अन्य रिश्तेदारों के साथ एबी रोड स्थित प्रिंस मामा होटल में डिनर और पूल पार्टी के लिए पहुंचे थे। रात करीब 10 बजे के दौरान परिवार को वेद दिखाई नहीं दिया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद बच्चे का शव होटल के बड़े स्विमिंग पूल की गहराई में मिला। परिजन तुरंत उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे जयारोग्य अस्पताल (JAH) रेफर किया गया। रात करीब 12 बजे डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Gwalior Pool Death Case : घटना को शुरुआत में हादसा मानते हुए परिजनों ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे लक्ष्मीगंज श्मशान घाट में बच्चे के शव को दफना दिया था। हालांकि मंगलवार शाम को परिजन गिरवाई थाने पहुंचे और होटल प्रबंधन की जिम्मेदारी तय करने के लिए पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में श्मशान घाट से शव को जमीन से बाहर निकलवाया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Gwalior Pool Death Case : मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम होटल पहुंचकर वहां के सीसीटीवी फुटेज, सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ की भूमिका की भी जांच करेगी।

Gwalior Pool Death Case : परिजनों ने होटल संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्विमिंग पूल के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। पूल के किनारे कोई लाइफगार्ड या बचाव व्यवस्था मौजूद नहीं थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ और मासूम की जान चली गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूल पार्टी के दौरान की गतिविधियां कैद बताई जा रही हैं।

Gwalior Pool Death Case : घटना के बाद नगर निगम भी हरकत में आ गया है। निगम अधिकारियों ने होटल की सुरक्षा व्यवस्थाओं और स्विमिंग पूल संचालन से जुड़े नियमों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here