Tuesday, October 6, 2026
Home Chhattisgarh Balod News: बालोद में युवती पर एसिड अटैक का खुलासा, 8 घंटे...

Balod News: बालोद में युवती पर एसिड अटैक का खुलासा, 8 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार; कथित प्रेमी ने रची थी साजिश

Balod News:
Balod News:

Balod News: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक मामले का पुलिस ने करीब 8 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर और उसके दोस्त करण कुंजाम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती के किसी अन्य युवक से संबंध होने और शादी के लिए तैयार नहीं होने से नाराज यश ने करीब तीन महीने पहले हमले की साजिश रची थी।

Balod News: लाइब्रेरी से लौटते समय युवती पर हमला

Balod News: पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे युवती लाइब्रेरी से घर लौट रही थी। इसी दौरान उस पर एसिड फेंक दिया गया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल बालोद ले जाया गया। वारदात के बाद आरोपी तांदुला डैम की ओर भाग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की।

Balod News: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

Balod News: उप पुलिस अधीक्षक विनय साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास और शहर के अलग-अलग इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस का संदेह युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर पर गया।

Balod News: पुलिस के अनुसार, पूछताछ में यश ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने युवती से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि युवती किसी अन्य युवक से संपर्क में थी और शादी के लिए तैयार नहीं थी, जिससे वह नाराज था।

Balod News: तीन महीने पहले रची गई थी साजिश

पुलिस के मुताबिक, यश ने करीब तीन महीने पहले अपने स्कूल के दोस्त करण कुंजाम के साथ मिलकर युवती पर एसिड फेंकने की योजना बनाई थी। करण 26 सितंबर को बालोद पहुंचा था। दोनों ने 27 सितंबर को एसिड खरीदा और गणेश झांकी के दौरान युवती पर हमला करने की योजना बनाई थी। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण उस समय वारदात को अंजाम नहीं दिया जा सका।

5 अक्टूबर को दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर को यश के कहने पर करण कुंजाम ने युवती पर एसिड फेंका। वारदात के बाद करण मौके से भागकर तांदुला बांध पहुंचा। वहां से लिफ्ट लेकर वह झलमला और मरकाटोला होते हुए चारामा पहुंचा। इधर, यश से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस ने करण की तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने उसे कोंडागांव से हिरासत में लिया।

एसिड और कपड़े जब्त

पुलिस ने दोनों आरोपियों के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में इस्तेमाल किया गया एसिड और वारदात के समय पहने गए कपड़े जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

यश कुमार सोनकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी नेवारिकला, वार्ड नंबर 11, जिला बालोद।

करण कुंजाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 15, भैरमगढ़, जिला बीजापुर।

एसिड बेचने वाले पर भी होगी कार्रवाई

एसपी किरण गंगाराम चव्हाण ने बताया कि आरोपियों ने एसिड दुर्ग से खरीदा था। एसिड की बिक्री और उसके स्रोत को लेकर भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर एसिड बेचने वाले के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Balod News: एसपी के मुताबिक, दोनों आरोपी बीजापुर में रहकर पढ़ाई करते थे और इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई थी। पुलिस का कहना है कि इसी दोस्ती के आधार पर करण को वारदात में शामिल किया गया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि महिलाओं और युवतियों का पीछा करने, धमकी देने या परेशान करने जैसी संदिग्ध गतिविधियों को नजरअंदाज न करें और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here