Tuesday, September 29, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: अंतिम संस्कार को लेकर गांव में बढ़ा विवाद, धर्मांतरित महिला...

CG NEWS: अंतिम संस्कार को लेकर गांव में बढ़ा विवाद, धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा

जगदलपुर :  जगदलपुर जिले के भानपुरी क्षेत्र में एक धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। महिला की मौत के बाद उसके परिजन गांव के पास शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

CG NEWS: जानकारी के अनुसार, महिला के परिजन शव को गांव के समीप स्थित जमीन पर दफनाना चाहते थे। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जिस स्थान को दफनाने के लिए चुना गया है, वह वन भूमि है और वहां अंतिम संस्कार करना नियमों के खिलाफ है। ग्रामीणों ने इसे सरकारी जमीन बताते हुए वहां शव दफनाने का विरोध किया।

READ MORE: CG ACB NEWS: जुर्माना कम कराने के बदले मांगी घूस, ACB ने 15 हजार रुपए लेते बाबू को रंगे हाथ पकड़ा

CG NEWS: विवाद बढ़ने की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की और माहौल शांत कराने की कोशिश की। काफी देर तक चली समझाइश और बातचीत के बाद परिजन शव को वहां से हटाने के लिए राजी हो गए।

CG NEWS: इसके बाद महिला के शव को करकपाल स्थित ईसाई कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

CG NEWS: घटना के दौरान क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की सतर्कता और समय पर हस्तक्षेप से स्थिति बिगड़ने से बच गई। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इलाके में शांति है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस नजर बनाए हुए है।

READ MORE: CG NEWS: चलती बस में युवक की संदिग्ध मौत, इलाहाबाद से बिलासपुर जा रहा था यात्री; जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS: स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। वहीं प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here