HomeCrimeCG Crime: दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर मांग रहा...

CG Crime: दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर मांग रहा था 40 हजार, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Date:

Related stories

CG Crime गौरी शंकर गुप्ता \रायगढ़: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई और दुष्कर्म केस में जेल भेजने का डर दिखाकर युवक और उसके परिवार से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक, वार्ड क्रमांक 10 निवासी साहिल यादव ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद होने पर युवती थाना पहुंची थी। इस दौरान साहिल यादव भी आरोपी श्याम भोजवानी के साथ थाने गया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया और युवती ने किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।

CG Crime : आरोप है कि उसी दिन शाम को आरोपी श्याम भोजवानी साहिल यादव के घर पहुंचा और परिवार को धमकाते हुए कहा कि दुष्कर्म केस से बचना है तो थाना में पैसे देने पड़ेंगे। आरोपी ने पहले 50 हजार रुपए की मांग की और बाद में 40 हजार रुपए में मामला “सेट” कराने की बात कही।

READ MORE: CG ACB NEWS: जुर्माना कम कराने के बदले मांगी घूस, ACB ने 15 हजार रुपए लेते बाबू को रंगे हाथ पकड़ा

CG Crime : पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी लगातार मोबाइल फोन पर कॉल कर पैसे देने का दबाव बना रहा था और रकम नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दे रहा था। परेशान होकर युवक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की।

CG Crime : शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी और पीड़ित के बीच हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप मिली, जिसमें पैसे मांगने की बात सामने आई। पुलिस ने ऑडियो क्लिप को महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में जब्त किया।

CG Crime :पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी श्याम भोजवानी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भयादोहन और अवैध वसूली से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

READ MORE: Raipur IPL Match : “ये सिर्फ मैच नहीं, करोड़ों फैंस की फीलिंग है…” 10 साल बाद रायपुर में IPL का महासंग्राम आज, विराट-रोहित को देखने उमड़ा जनसैलाब

CG Crime : मामले को लेकर शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि पुलिस, कानून या किसी आपराधिक मामले का डर दिखाकर पैसे मांगना गंभीर अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस कार्रवाई का भय दिखाकर वसूली करने की कोशिश करे, तो इसकी तत्काल शिकायत करें। ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here