HomeSportsRaipur IPL Match : “ये सिर्फ मैच नहीं, करोड़ों फैंस की फीलिंग...

Raipur IPL Match : “ये सिर्फ मैच नहीं, करोड़ों फैंस की फीलिंग है…” 10 साल बाद रायपुर में IPL का महासंग्राम आज, विराट-रोहित को देखने उमड़ा जनसैलाब

Date:

Related stories

Raipur IPL Match : रायपुर आज पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंग चुका है। शहर की सड़कों से लेकर होटल, कैफे और स्टेडियम के बाहर तक सिर्फ एक ही चर्चा है — आईपीएल। करीब 10 साल बाद राजधानी रायपुर में हो रहे आईपीएल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज शाम Mumbai Indians और Royal Challengers Bengaluru के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा, जिसे देखने हजारों फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Raipur IPL Match :यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, लेकिन क्रिकेट का जुनून सुबह से ही सड़कों पर दिखाई देने लगा। सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस स्टेडियम के बाहर पहुंचने लगे। किसी के हाथ में विराट कोहली का पोस्टर है, तो कोई रोहित शर्मा की जर्सी पहनकर अपने पसंदीदा खिलाड़ी का समर्थन करता नजर आया।

READ MORE: Raipur IPL Match : IPL के बहाने दुनिया ने देखा छत्तीसगढ़ का रंग, RCB खिलाड़ियों ने लिया लोक संस्कृति और स्वाद का आनंद…

Raipur IPL Match :विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर फैंस में अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। स्टेडियम के बाहर “कोहली… कोहली…” और “रोहित… रोहित…” के नारों से माहौल पूरी तरह गूंज उठा। युवा फैंस सेल्फी लेते, वीडियो बनाते और सोशल मीडिया पर लाइव अपडेट साझा करते नजर आए।

Raipur IPL Match :कई क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि उनके लिए यह सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा खास पल है। लंबे समय बाद रायपुर में आईपीएल का आयोजन होने से लोगों में अलग ही उत्साह है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई अपने पसंदीदा स्टार क्रिकेटर्स की एक झलक पाने को बेताब दिखाई दिया।

Raipur IPL Match :मैच को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। स्टेडियम में प्रवेश के लिए क्यूआर कोड आधारित एंट्री सिस्टम लागू किया गया है, ताकि दर्शकों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से प्रवेश मिल सके। पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी टीम स्टेडियम और आसपास के इलाकों में तैनात की गई है। पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को भी विशेष रूप से मजबूत किया गया है, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

READ MORE: Mother’s Day Special: मदर्स डे पर महिला बंदिनियों को मिला अनमोल तोहफा, रायपुर महिला जेल में शुरू हुई वीडियो कॉलिंग सुविधा

Raipur IPL Match :रायपुर में आईपीएल की वापसी ने शहर की रौनक कई गुना बढ़ा दी है। होटल और रेस्टोरेंट फुल नजर आ रहे हैं, वहीं बाजारों में भी क्रिकेट का खुमार साफ दिखाई दे रहा है। राजधानी में आज का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here