T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने पर टीम इंडिया पर पैसों की बारिश! BCCI की घोषणा सुनकर दंग रह जाएंगे आप…

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने तीसरी बार इस प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा कर लिया है। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों के लिए 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि घोषित की है।यह घोषणा बीसीसीआई ने 10 मार्च को की। इस बड़ी जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।

खिलाड़ियों के साथ स्टाफ को भी मिलेगा हिस्सा

बीसीसीआई की ओर से दी जाने वाली यह राशि केवल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं होगी। इस इनामी राशि को खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं के बीच बांटा जाएगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह 131 करोड़ रुपये की राशि आईसीसी से मिलने वाली लगभग 27 करोड़ रुपये की प्राइज मनी से अलग है।

Read More : T20 World Cup 2026: भारत बना विश्व चैंपियन, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और अवॉर्ड विनर्स

पिछले वर्ल्ड कप से ज्यादा इनाम

जब भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तब बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये के बोनस की घोषणा की थी।इस बार बोर्ड ने इनाम की राशि में 6 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 131 करोड़ रुपये कर दी है, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बोनस राशि मानी जा रही है।

फाइनल में 96 रन से मिली शानदार जीत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ खिताब जीता, बल्कि लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनकर इतिहास भी रच दिया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *