M.P News : इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे समस्या से उड़ानें डायवर्ट! तेज गर्मी में पिघला डामर.. दो फ्लाइट्स भेजी गईं भोपाल

Rahul Goshwami
Indore Airport

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे पर चल रहे काम के कारण मंगलवार को कुछ समय के लिए उड़ान संचालन प्रभावित हो गया। रनवे की री-कार्पेटिंग का काम चल रहा था और इसी दौरान तेज गर्मी के कारण डामर पिघलने की समस्या सामने आई।सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट प्रबंधन ने कुछ समय के लिए रनवे पर फ्लाइट लैंडिंग रोक दी।

दो फ्लाइट्स को भोपाल किया गया डायवर्ट

रनवे की स्थिति को देखते हुए IndiGo की दो उड़ानों को अस्थायी रूप से भोपाल डायवर्ट करना पड़ा। इनमें

  • फ्लाइट 6E6605 (दिल्ली–इंदौर)

  • फ्लाइट 6E6219 (रायपुर–इंदौर) शामिल थीं।

इन दोनों उड़ानों को सुरक्षा कारणों से भोपाल एयरपोर्ट की ओर भेज दिया गया।

करीब आधे घंटे बंद रहा एयरपोर्ट

रनवे पर आई समस्या के कारण इंदौर एयरपोर्ट लगभग आधे घंटे तक बंद रहा। इस दौरान टेक्नीशियनों की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत मरम्मत का काम शुरू किया।एयरपोर्ट टेक्निकल टीम ने तेजी से काम करते हुए रनवे की स्थिति को ठीक कर दिया।

Read More : M.P News : इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना! पति ने पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, दो बच्चे हुए अनाथ

फिर से सामान्य हुआ उड़ान संचालन

रनवे की मरम्मत पूरी होने के बाद एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल सभी फ्लाइट्स अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित हो रही हैं।एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *