CG NEWS: “ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 251 गुमशुदा लोगों को परिवारों से मिलाया

0
103

गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़: राज्य स्तरीय विशेष अभियान “ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने अप्रैल माह में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 251 गुमशुदा लोगों को खोजकर उनके परिजनों से मिलाया, जिनमें 36 नाबालिग और 215 वयस्क शामिल हैं।

CG NEWS: अभियान के दौरान नाबालिगों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई। बच्चों को बहला-फुसलाकर ले जाने और शोषण के मामलों में आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई।

CG NEWS:पुलिस टीमों ने जिले के साथ-साथ अन्य राज्यों और जिलों में भी सक्रियता दिखाई। दिल्ली, जालंधर (पंजाब), अंबिकापुर, डभरा और चंद्रपुर से गुमशुदा बच्चों और युवाओं को सकुशल बरामद किया गया।

CG NEWS: थाना स्तर पर लैलूंगा ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 42 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला। भूपदेवपुर थाना ने अपने यहां दर्ज सभी नाबालिग मामलों को सुलझाकर शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की। इसके अलावा चक्रधरनगर, जूटमिल, पूंजीपथरा, कोतवाली और पुसौर सहित अन्य थाना क्षेत्रों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

READ MORE: CG NEWS: रायगढ़ में पत्रकारों को बड़ी सौगात: 50 लाख से बनेगा आधुनिक प्रेस क्लब भवन

प्रमुख मामले:
CG NEWS:जूटमिल पुलिस ने चंद्रपुर और जालंधर से नाबालिग बालिकाओं को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूंजीपथरा पुलिस ने अंबिकापुर से 15 वर्षीय बालिका को सुरक्षित वापस लाया। वहीं कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक गुम बालिका को खोजकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

एसएसपी का बयान:
CG NEWS:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि नाबालिगों और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों और सोशल संपर्कों पर नजर रखने की अपील की गई है।

READ MORE: chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 13 ठिकानों पर छापे, 53 लाख नगदी, 3.23 किलो सोना जब्त

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here