CG News: Ambikapur: खौफनाक मंजर हाथी ने युवक को कुचला, परिजनों ने शव रखकर किया हाईवे जाम

Parivesh

CG News: Ambikapur: सरगुजा संभाग में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर एक युवक की हाथी के हमले में मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी युवा किसान केशव भोय कल शाम बाइक से महिला मजदूरों को छोड़ने दूसरे गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक हाथी पहले से ही एक अन्य व्यक्ति को दौड़ा रहा था। तभी केशव वहां पहुंच गए और हाथी ने उस व्यक्ति को छोड़कर केशव को दौड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान बाइक पर बैठी महिला किसी तरह झाड़ियों में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रही, लेकिन हाथी ने केशव को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

CG NEWS : अनंतपुर (माकड़ी ब्लॉक) में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति (लेम्पस) का हुआ शुभारंभ

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने आज सुबह अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग के कल्याणपुर चौक पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

CG News: Ambikapur: प्रदर्शनकारियों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि विभाग द्वारा हाथियों की निगरानी ठीक से नहीं की जा रही है। जंगल में चारा और पानी की कमी के कारण हाथी गांवों की ओर आ रहे हैं, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं और लोगों की जान भी जा रही है।

ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के लिए सरकारी नौकरी, बच्चों के लिए निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा और मुआवजा राशि 6 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने की मांग की।

मामले की सूचना मिलते ही सूरजपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल वन विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।
CG NEWS : “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 वाहनों से 21 लाख रुपये का अवैध कबाड़ जब्त

CG News: Ambikapur: स्थानीय लोगों का कहना है कि अंबिकापुर से करीब 10 किलोमीटर दूर कल्याणपुर के जंगलों में पिछले कई महीनों से हाथियों का दल डेरा डाले हुए है। शाम होते ही हाथी जंगल से निकलकर बस्तियों की ओर आ जाते हैं, जिससे लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है। कई बार हाथी दिन में भी गांवों और यहां तक कि स्कूलों तक पहुंच जाते हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *