Bageshwar Sarkar Train Journey: निजी वाहन नहीं, चुनी ट्रेन यात्रा; बागेश्वर सरकार ने दिया प्रधानमंत्री के सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश

Sanjay Sahu
Bageshwar Government Train Journey

Bageshwar Sarkar Train Journey: नई दिल्ली: बागेश्वर धाम सरकार ने अपनी बद्रीनाथ साधना पूर्ण करने के पश्चात पुनः बागेश्वर धाम के लिए प्रस्थान किया। एक दिवसीय साधना एवं पांच दिवसीय श्री सत्यनारायण भगवान की कथा के समापन के बाद वे बद्रीनाथ धाम से सड़क मार्ग द्वारा देहरादून होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसके बाद दिल्ली से झांसी तक उन्होंने ट्रेन से यात्रा कर सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का संदेश दिया।

 

Bageshwar Sarkar Train Journey: जानकारी के अनुसार कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देशवासियों से सार्वजनिक परिवहन का अधिकाधिक उपयोग करने के आह्वान के बाद बागेश्वर सरकार ने भी इस संदेश को व्यवहार में उतारा। उन्होंने निजी कार,विमान या विशेष साधनों का उपयोग करने के बजाय आम यात्रियों के साथ ट्रेन में सफर कर जनसामान्य को सार्वजनिक परिवहन अपनाने की प्रेरणा दी,बागेश्वर सरकार ने पूर्व में भी श्रद्धालुओं से प्रधानमंत्री के इस संदेश का समर्थन करने और पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की अपील की थी। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने स्वयं ट्रेन यात्रा कर एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *