chhattisgarh power crisis: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम, विकास उपाध्याय बोले- समस्या नहीं सुलझी तो होगा सीएम हाउस घेराव

Sanjay Sahu
Chhattisgarh power crisis

chhattisgarh power crisis: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही बिजली समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को उन्होंने रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार को ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और उपभोक्ताओं की परेशानियों को लेकर कड़ा विरोध जताया।

chhattisgarh power crisis: विकास उपाध्याय ने कहा कि राजधानी सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में लोग नियमित रूप से बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें लो वोल्टेज, बार-बार बिजली गुल होने और खराब आपूर्ति जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग आम जनता की शिकायतों के समाधान में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

chhattisgarh power crisis: उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी डगनिया स्थित बिजली कार्यालय का घेराव कर जनता की आवाज उठाई गई थी, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ। उपाध्याय ने कहा कि मंगलवार को होने वाली टीएल बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

chhattisgarh power crisis: उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की परेशानी को अब और नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *