Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : खुले नालों और बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस सड़क...

CG NEWS : खुले नालों और बदहाल सड़कों को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरी, सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। खुले नालों और बदहाल सड़कों को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने राजधानी के एक्सप्रेस हाईवे पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। शंकर नगर से पंडरी के बीच स्थित खुले अरमान नाले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई और इसे जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया।

CG NEWS : प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने शहर में खुले नालों के कारण लगातार हो रहे हादसों पर चिंता व्यक्त की और लोक निर्माण विभाग तथा नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने किया। इस मौके पर पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, कांग्रेस नेता पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CG NEWS : जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि सरकार आज जिम्मेदारी नहीं निभा रही है और उसे जगाने के लिए कांग्रेस को सड़कों पर उतरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों, चौक-चौराहों और गड्ढों की हालत बेहद खराब है। जहां-जहां गड्ढे हैं, वहां संबंधित विधायक का नाम लगाने का निर्णय लिया गया है, ताकि जनता को पता चले कि उनके क्षेत्र की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खुले नालों को ढकने और सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here