Gaurela-Pendra-Marwahi : कलेक्टर के आदेश की उड़ रही धज्जियां, जानें पूरा मामला…

Parivesh

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : Gaurela-Pendra-Marwahi : जिले में जल संकट की चेतावनी के बावजूद अवैध नलकूप खनन पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेश के बावजूद, गांवों से लेकर नगर पंचायत क्षेत्रों तक खुलेआम नलकूप खुदाई जारी है।

8 अप्रैल को जल संरक्षण के लिए लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए न तो प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की और न ही निगरानी तंत्र को सक्रिय किया गया। नतीजा यह है कि पहले से जल संकट से जूझ रहे इलाकों में हालात और भी बिगड़ने लगे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि आदेश महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं। ग्राउंड स्तर पर अवैध खुदाई पर कोई असर नहीं दिख रहा। अगर जल्द ही कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में पेयजल की विकराल समस्या उत्पन्न हो सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अवैध खनन पर तुरंत लगाम नहीं कसी गई, तो जिले में जलस्तर चिंताजनक रूप से नीचे जा सकता है, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप होने का खतरा है।

अब सवाल यही है कि प्रशासनिक सख्ती जमीन पर कब दिखेगी?

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *