Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh Durg Crime : अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: दुर्ग पुलिस की...

Durg Crime : अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

Durg Crime
Durg Crime

Durg Crime : दुर्ग : दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 5 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो गोवा, रायपुर और दुर्ग सहित कई राज्यों से नेटवर्क संचालित कर रहे थे।

Durg Crime : थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में दर्ज अपराध क्रमांक 90/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में जांच के दौरान इस बड़े रैकेट का खुलासा हुआ। इससे पहले इस प्रकरण में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जिसके बाद तकनीकी और बैंकिंग जांच के जरिए गिरोह के ऊपरी स्तर तक पहुंचकर 5 और लोगों को पकड़ा गया।

Durg Crime : गिरफ्तार आरोपियों में रायपुर निवासी राहुल रंगवानी, प्रयागराज का सोविंद यादव उर्फ राजू यादव, महाराष्ट्र के गोंदिया का संदीप कापसे और भिलाई के अमन अली व हुसैन अली शामिल हैं।

Durg Crime : पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी व्हाट्सएप कॉल, इंस्टाग्राम और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से संपर्क कर सट्टा संचालित करते थे। इसके लिए फर्जी सिम कार्ड और म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल किया जाता था। गिरोह रोजाना 10 से 15 लाख रुपये का लेन-देन करता था, जबकि आईपीएल सीजन में हर महीने 4 से 5 करोड़ रुपये तक का अवैध कारोबार चलता था।

Durg Crime : कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 45 बैंक पासबुक, 76 एटीएम कार्ड, 10 चेकबुक, वाई-फाई राउटर, सिम कार्ड, पहचान पत्र और 2.70 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।

Durg Crime : पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा और साइबर अपराधों से दूर रहें और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध सट्टा नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here