Ambikapur News :विधायक-नायब तहसीलदार विवाद में FIR: विधायक पर गैर जमानती धाराएं, तहसीलदार पर जमानती केस दर्ज

Gautam Rawat
Ambikapur News

Ambikapur News :अंबिकापुर: अंबिकापुर में विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच का विवाद अब पुलिस केस तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जबकि नायब तहसीलदार के खिलाफ जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

Ambikapur News :मामले को लेकर थाना परिसर में तनाव का माहौल देखने को मिला। विधायक समर्थक और राजस्व निरीक्षक संघ के पदाधिकारी आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने थाने में सुरक्षा बढ़ा दी।

Ambikapur News :विधायक रामकुमार टोप्पो ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी बड़ी बहन के साथ नायब तहसीलदार ने बदतमीजी की थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। विधायक ने कहा कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे और यदि दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं।

Ambikapur News :वहीं राजस्व निरीक्षक संघ ने विधायक की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। दूसरी ओर विधायक समर्थक नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *