Raipur: Ration shops: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राशन दुकानों के समय में बदलाव किया गया है। रायपुर कलेक्टर ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है।
CG NEWS : महासमुंद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 94 हेक्टेयर जमीन कब्जा मुक्त, 52 गिरफ्तार
जारी आदेश के मुताबिक अब राशन दुकानें सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी। हालांकि दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दुकानों को बंद रखा जाएगा।
पहले इन दुकानों का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तय था, जिसे अब गर्मी के मद्देनजर बढ़ा दिया गया है।
Raipur: Ration shops: प्रशासन ने यह कदम भीषण गर्मी और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया है, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।
इसके साथ ही विशेष परिस्थितियों में रविवार और सोमवार को भी राशन दुकानें खोली जा सकेंगी, लेकिन इसके लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
Raipur: Ration shops: प्रशासन ने सभी उचित मूल्य दुकानों को नए समय का पालन करने के निर्देश दिए हैं।











