CG NEWS : माकड़ी पंचायत में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी – माकड़ी पंचायत में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बाबा साहेब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया।

CG NEWS : कार्यक्रम में मकड़ी की सरपंच रुक्मणी पोयम, उप सरपंच शंकर बघेल, मंडल अध्यक्ष संजू ग्वाल, महामंत्री ललित पोयम, संजू पोयम, चंदन साहू, निर्माण कश्यप सहित वार्ड पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता, शिक्षा एवं न्याय के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया।

CG NEWS : इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पण का प्रतीक है, जो आज भी सभी को प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश के साथ किया गया।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *