Raipur Crime : बार में युवक का हमला: व्यापारी पर बीयर बोतल से वार, आरोपी फरार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के रायपुरा चौक स्थित एक बार में देर रात मारपीट की घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने किराना व्यापारी पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया और धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Raipur Crime : जानकारी के अनुसार, जामगांव निवासी व्यापारी संदीप अग्रवाल अपने दोस्त के साथ बार पहुंचे थे। रात करीब 11:30 बजे दोनों बाहर खड़े थे, तभी एक युवक तेज रफ्तार कार से वहां पहुंचा और अचानक उनके सामने गाड़ी रोक दी। इससे घबराकर दोनों अंदर चले गए।

Raipur Crime : आरोप है कि युवक भी उनके पीछे बार के अंदर आ गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने बीयर की बोतल से संदीप अग्रवाल के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

Raipur Crime : मौके पर मौजूद उनके साथी ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, लेकिन आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

Raipur Crime : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *