Maharashtra Crime : माता-पिता फांसी पर, बेटे रेलवे ट्रैक पर, चार सदस्यों की संदिग्ध हालात में मौत

Sanjay Sahu
Maharashtra Crime

Maharashtra Crime : महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह मामला मुदखेड़ तहसील के ज्वाला मुरार गांव का है। घटना में माता-पिता के शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटके मिले, जबकि दोनों बेटों के शव रेलवे ट्रैक पर पाए गए। प्राथमिक तौर पर इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।

Maharashtra Crime : मृतकों की पहचान 51 वर्षीय रमेश सोनाजी लाखे, उनकी पत्नी 44 वर्षीय राधाबाई लाखे, तथा उनके दो बेटे 25 वर्षीय उमेश और 22 वर्षीय बजरंग लाखे के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Maharashtra Crime : जांच के दौरान घर के अंदर रमेश और उनकी पत्नी के शव मिले, जबकि दोनों बेटों के शव पास ही रेलवे ट्रैक पर बरामद किए गए। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनाश कुमार, डीएसपी अर्चना पाटिल और बारड़ पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी भी मौके पर पहुँचे और आवश्यक जानकारी जुटाई।

Maharashtra Crime : प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि परिवार खेती-किसानी से जुड़ा था और सीमित जमीन पर खेती कर जीवनयापन करता था। आसपास के लोगों के अनुसार, परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *