Big News : छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को झटका! रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट बंद, टूटा बस्तर का एयर कनेक्शन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। राजधानी रायपुर से बस्तर संभाग के प्रमुख शहर जगदलपुर के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। यात्रियों की लगातार कमी और व्यावसायिक घाटे को देखते हुए तीन एयरलाइन कंपनियों ने इस रूट से अपनी उड़ानें हटा ली हैं। इससे दक्षिण छत्तीसगढ़ का हवाई संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

300 किलोमीटर का सफर अब सड़क से

रायपुर से जगदलपुर की दूरी करीब 300 किलोमीटर है। हवाई सेवा बंद होने के बाद अब यात्रियों को यह दूरी सड़क मार्ग से तय करनी होगी, जिसमें 7 से 8 घंटे तक का समय लग सकता है। इसका सीधा असर नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों और पर्यटकों पर पड़ेगा, जो समय बचाने के लिए हवाई यात्रा को प्राथमिकता देते थे।

Read More : Doomsday : क्या आज ‘महाप्रलय’ से होगी खत्म! Eboh Noah की भविष्यवाणी से समुद्र किनारे पर उमड़ी भीड़

घाटे ने तोड़ी एयरलाइंस की कमर

एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि इस रूट पर महंगे टिकट और सीमित यात्री संख्या के कारण उड़ानों का संचालन लगातार घाटे में चल रहा था। यही वजह है कि रायपुर-जगदलपुर रूट को बंद करने का फैसला लिया गया। इससे पहले बिलासपुर-अंबिकापुर फ्लाइट भी इसी कारण ग्राउंड हो चुकी है।

राज्य की हवाई योजना को झटका

राज्य सरकार ने भले ही हवाई संपर्क मजबूत करने की मंशा जाहिर की हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि राज्य के भीतर हवाई कनेक्टिविटी लगातार कमजोर पड़ रही है। एक के बाद एक रूट बंद होने से यह सवाल खड़ा हो गया है कि छोटे शहरों के लिए शुरू की गई हवाई योजनाएं कितनी व्यवहारिक हैं।

बस्तर क्षेत्र पर सबसे ज्यादा असर

रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट बंद होने से बस्तर संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यह क्षेत्र पहले ही सड़क, रेल और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। हवाई सेवा बंद होने से यहां निवेश, पर्यटन और प्रशासनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories