Wednesday, September 2, 2026
Home Bihar Election Bihar Assembly Election Voting : पहले चरण की 121 सीटों पर फिलहाल...

Bihar Assembly Election Voting : पहले चरण की 121 सीटों पर फिलहाल 27.65 फीसदी वोटिंग, लखीसराय में बूथ कैपचरिंग की अफवाह

Bihar Elections
Bihar Elections

Bihar Assembly Election Voting/पटना : आज यानी 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान आज सुबह बड़े उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गया। वहीं इस चरण में 18 जिलों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। आज का मतदान वाले जिलों में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर शामिल हैं।

11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान
आज पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हो चूका है। अब तक समस्तीपुर जिले में 25.11 फीसदी मतदान हुआ। मधेपुरा में 28.46%, सहरसा में 29.68%, दरभंगा में 26.07%, मुजफ्फरपुर में 29.66%, गोपालगंज में 30.04%, सीवान में 27.09%, सारण में 28.52%, वैशाली में 28.67%, समस्तीपुर में 27.92%, बेगूसराय में 30.37%, खगड़िया में 28.96%, मुंगेर में 26.68%, लखीसराय में 30.32%, शेखपुरा में 26.04%, नालंदा में 26.86%, पटना में 23.71%, भोजपुर में 26.76% तथा बक्सर में 28.02% मतदान दर्ज किया गया। हालांकि इनमें बेगूसराय में सर्वाधिक और पटना में सबसे कम मतदान हुआ है।

Read More :Bihar Elections 2025 : बिहार में चलेगा मोदी-नीतीश का जादू! ओपिनियन पोल में NDA आगे, जाने क्या होगा INDIA गठबंधन और प्रशांत किशोर का हाल

लखीसराय में बूथ कैपचरिंग की अफवाह
Bihar Assembly Election Voting: आज लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग की अफवाह फैल गई है। इस मामले की तहकीकात करने SP गांव पहुंच गए हैं। पूरे गांव में फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है।हालांकि निर्वाचन आयोग ने पहले चरण में सुरक्षा और तकनीक पर विशेष ध्यान दिया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर 100% वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि मतदान प्रक्रिया की वास्तविक समय में निगरानी की जा सके। वहीं आयोग ने नई मतदाता सूचना पर्ची (VIS) और ईवीएम नेट ऐप के माध्यम से मतदाताओं को अपने मतदान की जानकारी प्राप्त करने की सुविधा भी दी है। पहले चरण के लिए 121 सामान्य पर्यवेक्षक, 18 पुलिस पर्यवेक्षक और 33 व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। ग्रामीण इलाकों में विशेष सुरक्षा बलों की निगरानी में मतदान कराया जा रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, दीघा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 4,57,657 मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि बरबीघा में सबसे कम 2,31,998 मतदाता हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से बांकीपुर सबसे छोटा (16.239 वर्ग किलोमीटर) और सूर्यगढ़ा सबसे बड़ा (62.247 वर्ग किलोमीटर) विधानसभा क्षेत्र है।

Read More : Bihar elections : राहुल गांधी का मोदी को संदेश: “डरिए मत, जवाब देने की हिम्मत दिखाइए” – ट्रंप कर रहे हर देश में अपमान

कई बड़े और चर्चित नेताओं की किस्मत पर होगा फैसला
Bihar Assembly Election Voting:देखा जाए तो इस पहले चरण के मतदान में कई बड़े और चर्चित नेताओं की किस्मत आज ईवीएम में बंद होगी। महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तथा विजय सिन्हा समेत कई दिग्गज इस चरण में मैदान में हैं। इसके अलावा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव, लोकगायिका मैथिली ठाकुर, जजद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, और तेज प्रताप यादव भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इसके साथ ही आज अलीनगर सीट इस बार विशेष रूप से सुर्खियों में है, जहां भाजपा से लोकगायिका मैथिली ठाकुर उम्मीदवार है। उनका मुकाबला राजद के विनोद मिश्रा से है। वहीं मोकामा सीट भी चर्चा में है, जहां हाल ही में हुई दुलार चंद यादव की हत्या के बाद जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के चुनावी भविष्य पर सबकी नजरें टिकी हैं।पहले चरण का मतदान अब तक शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहा है। निर्वाचन आयोग को उम्मीद है कि मतदाताओं की भागीदारी इस बार पिछले चुनावों की तुलना में अधिक होगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here