Tuesday, September 8, 2026
Home Chhattisgarh Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और...

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital
Raipur New Gen Hospital

Raipur New Gen Hospital:रायपुर : राजधानी रायपुर के सुंदर नगर स्थित कारगिल चौक क्षेत्र में आज New Gen Hospital का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर नीति आयोग के अध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, मृत्युंजय दुबे, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति मिश्रा तथा जनरल सर्जन डॉ. वैभव अनुम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Raipur New Gen Hospital:अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि New Gen Hospital का उद्देश्य राजधानीवासियों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अस्पताल में महिलाओं के स्वास्थ्य, गर्भावस्था देखभाल और सामान्य शल्य चिकित्सा से जुड़ी विभिन्न सेवाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में प्रदान की जाएंगी।

Raipur New Gen Hospital:स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति मिश्रा द्वारा गर्भावस्था के दौरान देखभाल, पीसीओडी (अनियमित मासिक धर्म) का उपचार, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की निगरानी, बांझपन उपचार एवं परामर्श, पैप स्मीयर जांच, महिला स्वास्थ्य परीक्षण, स्तन कैंसर स्क्रीनिंग, गर्भावस्था में मधुमेह प्रबंधन सहित महिलाओं से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही लेप्रोस्कोपिक और मिनिमल इनवेसिव सर्जरी की सुविधा भी अस्पताल में रहेगी।

Raipur New Gen Hospital:वहीं, डॉ. वैभव अनुम के नेतृत्व में सामान्य शल्य चिकित्सा से संबंधित सेवाएं जैसे एपेंडिक्स सर्जरी, हर्निया ऑपरेशन, हाइड्रोसील रिपेयर, थायरॉयड सर्जरी, वैरिकोज वेन्स का उपचार, ब्रेस्ट सर्जरी, पेट से जुड़ी सर्जरी, लिपोमा, फिस्टुला, फिशर, पाइल्स, स्किन ग्राफ्टिंग एवं शरीर में बनने वाली गांठों के उपचार की सुविधा मरीजों को उपलब्ध होगी।

Raipur New Gen Hospital:उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तेजी से बढ़ती आबादी के बीच आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में New Gen Hospital का शुभारंभ क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल कारगिल चौक, सुंदर नगर, रायपुर में स्थित है और यहां अनुभवी चिकित्सकों की टीम मरीजों को समर्पित सेवाएं प्रदान करेगी।

Raipur New Gen Hospital: राजधानी रायपुर में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में New Gen Hospital एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है। महिलाओं के स्वास्थ्य, गर्भावस्था देखभाल और अत्याधुनिक सर्जिकल सुविधाओं के साथ यह अस्पताल मरीजों को एक ही छत के नीचे बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है। उम्मीद है कि इससे रायपुर और आसपास के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक आसानी से मिल सकेंगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here