Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : 11 लाख की सड़क के लिए 11 महीने की...

Raipur News : 11 लाख की सड़क के लिए 11 महीने की लड़ाई: रायपुर नगर निगम में पार्षद शेख मुशीर का अनिश्चितकालीन धरना

0
168
Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर। सड़क निर्माण की स्वीकृति नहीं मिलने से नाराज़ कांग्रेस पार्षद शेख मुशीर ने रायपुर नगर निगम में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। शहीद हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड के पार्षद शेख मुशीर गांधी जी की प्रतिमा के नीचे बैठकर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। उनका कहना है कि वार्ड के मुख्य मार्ग के डामरीकरण के लिए केवल 11 लाख रुपये की मंजूरी नहीं मिल रही, जबकि वे पिछले 11 महीनों से लगातार नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं।

Raipur News : पार्षद शेख मुशीर ने बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद निगम प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। इसी के विरोध में उन्होंने अनिश्चितकालीन धरने का रास्ता अपनाया है।

Raipur News : उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक मौदहापारा क्षेत्र के मुख्य मार्ग के डामरीकरण के लिए 11 लाख रुपये की राशि स्वीकृत नहीं होती, तब तक वे रोज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक गांधी प्रतिमा के नीचे धरना देते रहेंगे। पार्षद का कहना है कि यह केवल सड़क का मुद्दा नहीं, बल्कि वार्ड के हजारों नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा मामला है।

Raipur News : धरने को समर्थन देने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने भी नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 11 लाख रुपये जैसी छोटी राशि के लिए एक पार्षद को 11 महीनों तक भटकाया जा रहा है, जो नगर निगम की बदहाल कार्यप्रणाली को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब छोटे कामों की मंजूरी में इतनी देरी हो रही है, तो बड़े विकास कार्यों का क्या हाल होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here