Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Cyber ​​fraud: रायपुर में 3 युवकों से 86 हजार की साइबर...

Raipur Cyber ​​fraud: रायपुर में 3 युवकों से 86 हजार की साइबर ठगी, लोन कंपनी का एजेंट बनकर ऐंठे पैसे

Raipur Cyber ​​Fraud
Raipur Cyber ​​Fraud

Raipur Cyber ​​fraud: रायपुर। राजधानी में साइबर ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। ठग अब लोन कंपनियों के एजेंट बनकर ग्राहकों को फोन और वॉट्सऐप के जरिए संपर्क कर रहे हैं। लोन से जुड़ी जानकारी देकर पहले भरोसा जीता जाता है और फिर बैंक डिटेल, निजी जानकारी और रकम के नाम पर ठगी की जा रही है।

मोवा इलाके में सामने आए एक मामले में निजी लोन कंपनी के तीन ग्राहकों से कुल 86 हजार 800 रुपए की ठगी की गई। मामला मोवा स्थित क्रेडिट सी लोन मेघदूत मर्केनटाइल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। कंपनी के कर्मचारी प्रद्युमन लिमसाखरे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

कंपनी कर्मचारी बनकर किया संपर्क

जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने तीन ग्राहकों को अलग-अलग लोन दिया था। इसके बाद अज्ञात आरोपियों ने ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर फोन और वॉट्सऐप के जरिए संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया और लोन से संबंधित जानकारी देकर ग्राहकों का विश्वास हासिल कर लिया।

इसके बाद आरोपियों ने लोन की रकम और लेनदेन से जुड़े मामलों का हवाला देते हुए ग्राहकों से अपने बताए बैंक खातों में पैसे जमा करा लिए। तीनों ग्राहकों से कुल 86,800 रुपए लेने के बाद आरोपियों ने संपर्क बंद कर दिया।

पुलिस जुटा रही ठगी से जुड़े सबूत

शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपियों के मोबाइल नंबर, वॉट्सऐप चैट और जिन बैंक खातों में रकम जमा हुई है, उनकी जानकारी जुटा रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि ठगों के पास लोन कंपनी के ग्राहकों के मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी कैसे पहुंची।

 

बैंक डिटेल और OTP साझा न करें

Raipur Cyber ​​fraud: पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लोन, EMI, किस्त या भुगतान के नाम पर फोन करने वाले अनजान लोगों के साथ बैंक डिटेल, पासवर्ड, OTP या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी भुगतान से पहले संबंधित कंपनी के आधिकारिक नंबर पर संपर्क कर जानकारी की पुष्टि करें। अनजान व्यक्ति के बताए बैंक खाते में पैसे जमा करने से भी बचें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here