transport constable recruitment: रायपुर। छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षकों के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर 250 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चिन्हित किया गया है। अब इन अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
transport constable recruitment: परिवहन विभाग के अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने बताया कि परिवहन आरक्षक के 50 पदों पर भर्ती के लिए विभाग ने विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत 19 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। व्यापमं से लिखित परीक्षा का परिणाम प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और पात्रता के आधार पर 250 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है।
transport constable recruitment: शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन होगा
transport constable recruitment: अगले चरण में चिन्हित अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदंड परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही उनके दस्तावेजों का सत्यापन भी होगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अभ्यर्थियों की सूची और बुलावा पत्र परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cgtransport.gov.in और कार्यालय परिवहन आयुक्त के सूचना पटल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
transport constable recruitment: युवाओं को रोजगार के अवसर
transport constable recruitment: परिवहन विभाग में 50 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ने से युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे। विभाग का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। राज्य सरकार के अनुसार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को अवसर देने के लिए विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।





