Bihar elections : राहुल गांधी का मोदी को संदेश: “डरिए मत, जवाब देने की हिम्मत दिखाइए” – ट्रंप कर रहे हर देश में अपमान

Sanjay Sahu
Bihar elections

Bihar elections : पटना: डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने X पर पोस्ट में कहा कि ट्रंप हर देश में मोदी का अपमान कर रहे हैं, और अब ताजा मामला दक्षिण कोरिया का है।

Bihar elections : राहुल ने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने व्यापार का डर दिखाकर पीएम मोदी को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा, “डरिए मत मोदी जी, जवाब देने की हिम्मत दिखाइए।”

 

READ MORE: Bihar Chunav : RJD का ‘अनुशासन का डंडा’, 27 बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई, तेजप्रताप की साली की सीट पर भी एक्शन

Bihar elections : दरभंगा रैली में भी मोदी पर हमला

 

Bihar elections : दरभंगा रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि वह बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान साबित करें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। राहुल ने कहा कि मोदी कभी ऐसा नहीं कहेंगे क्योंकि उनमें हिम्मत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि जिसमें इतनी हिम्मत नहीं, वह बिहार का विकास नहीं कर सकता। राहुल गांधी ने कहा कि ट्रंप ने 50 बार कहा कि उन्होंने मोदी को डराकर ऑपरेशन सिंदूर रोकवाया, लेकिन मोदी ने एक बार भी जवाब नहीं दिया।

 

Bihar elections : अमित शाह ने महागठबंधन पर हमला

 

Bihar elections : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महागठबंधन को ‘ठगबंधन’ करार देते हुए कहा कि लालू अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं, लेकिन ये दोनों पद रिक्त नहीं हैं।

 

Bihar elections : दरभंगा में चुनावी सभा में शाह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कई युवा उम्मीदवारों को टिकट दिया, जबकि राजद और कांग्रेस ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि लालू और सोनिया अपने परिवार को शीर्ष पद पर बैठाना चाहते हैं।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *