M.P News : इंदौर में बड़ा हादसा टला! ड्रेनेज के गड्ढे में धंसी बच्चों से भरी स्कूल बस

Rahul Goshwami

इंदौर: इंदौर नगर निगम की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। कलानी नगर क्षेत्र में ड्रेनेज लाइन और नालियों के लिए की गई खुदाई के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बच्चों से भरी एक स्कूल बस धंस गई। बस में 50 से अधिक बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

अचानक धंसी बस, मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही सड़क के उस हिस्से से गुजरी जहां ड्रेनेज कार्य चल रहा था, अचानक जमीन धंस गई और बस का पहिया गड्ढे में फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और ड्राइवर की सूझबूझ से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रहवासी पहले से जता रहे थे चिंता

कलानी नगर के रहवासियों का कहना है कि इलाके में कई दिनों से सड़कें खुदी हुई हैं और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो चेतावनी संकेत लगाए गए और न ही गड्ढों को ठीक से ढंका गया। रहवासियों ने आरोप लगाया कि वे पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।

Read More : बंगाल : TMC ने किया राज्यसभा उम्मीदवारों का एलान, लिस्ट में मेनका गुरुस्वामी, जीतीं तो बन सकती हैं पहली LGBTQ सांसद

नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

घटना के बाद नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति की समीक्षा की जा रही है। हालांकि, यह घटना साफ संकेत देती है कि विकास कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *