MAHINDRA-XUV7XO-TESTING: Mahindra क्या ला रही है बड़ा सरप्राइज? टेस्टिंग में दिखी नई XUV 7XO

Rahul Goshwami

MAHINDRA-XUV7XO-TESTING: महिंद्रा की नई SUV XUV 7XO को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। खास बात यह है कि टेस्टिंग में नजर आई गाड़ी पूरी तरह कैमोफ्लाज से ढकी हुई थी, लेकिन इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं दिया। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी एक्सटीरियर नहीं बल्कि इंजन टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है।

MAHINDRA-XUV7XO-TESTING: ऑटो सेक्टर में चर्चा है कि महिंद्रा अपनी इस SUV का Hybrid या फिर E85 Flex Fuel वर्जन तैयार कर सकती है। भारत सरकार की ओर से E85 पेट्रोल को लेकर ड्राफ्ट जारी होने के बाद फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है।

MAHINDRA-XUV7XO-TESTING: भारतीय बाजार में डीजल कारों की मांग लगातार कम हो रही है, जबकि CNG, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों की हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है। ऐसे में महिंद्रा भी अपने फ्यूचर पोर्टफोलियो को नए फ्यूल ऑप्शंस के साथ मजबूत करने की तैयारी में जुटी हुई है।

MAHINDRA-XUV7XO-TESTING: रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी रेगुलर सीरीज हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जिसे आने वाले समय में ICE यानी पेट्रोल इंजन वाली कारों में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *