Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh CG NEWS: रायगढ़: मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज रफ्तार पर पुलिस सख्त, KTM...

CG NEWS: रायगढ़: मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज रफ्तार पर पुलिस सख्त, KTM बाइक चालक पर कार्रवाई

रायगढ़: गौरी शंकर गुप्ता/ जिले में सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और लापरवाही से बाइक चलाने वाले एक युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी KTM बाइक जब्त कर ली है।

CG NEWS: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सरडेगा निवासी अशोक पैंकरा (24 वर्ष) अपनी बाइक में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज पैदा कर रहा था। साथ ही वह लैलूंगा हाई स्कूल मेन रोड जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थान पर तेज रफ्तार में वाहन चलाकर राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा था। उसके इस व्यवहार से क्षेत्र में भय और असुविधा का माहौल बन रहा था।

READ MORE: CG Crime: रायगढ़: उधारी विवाद में युवक की हत्या, कापू पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा

CG NEWS: मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने युवक की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की। 29 अप्रैल 2026 की शाम आरोपी को लैलूंगा मेन रोड पर तेज रफ्तार और तेज आवाज के साथ वाहन चलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

CG NEWS: जांच में पाया गया कि युवक द्वारा कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 11(2) और 15 के साथ-साथ मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं—184 (खतरनाक ड्राइविंग), 3/181 (बिना वैध लाइसेंस), 5/180 (वाहन मालिक की जिम्मेदारी) और 146/196 (बिना बीमा वाहन चलाना)—का उल्लंघन किया गया है।

READ MORE: 8 बच्चों की मां दामाद संग फरार! 12 साल पुराना दागदार रिश्ता फिर चर्चा में…सदमे में परिवार

CG NEWS: पुलिस ने आरोपी की KTM बाइक जब्त कर उसके खिलाफ इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। इस कार्रवाई में थाना लैलूंगा पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

CG NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज और खतरनाक ड्राइविंग के जरिए आमजन को परेशान करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here