Ambikapur News: चरित्र शंका में पत्नी और युवक की फावड़े से हत्या, दोहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Ambikapur News

Ambikapur News:अंबिकापुर। सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पत्नी और एक अन्य युवक की हत्या के आरोप में पति बाबूलाल मझवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चरित्र शंका को लेकर विवाद के बाद दोनों पर फावड़े से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल फावड़ा और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं।

Ambikapur News:पुलिस के मुताबिक, यह घटना 17 अगस्त की शाम ग्राम बिसरपानी दारापारा में हुई। बताया गया कि सोमारू मझवार के घर पर बेंजे बड़ा, उसकी पत्नी नईहारो मझवार और नईहारो का पति बाबूलाल मझवार शराब के नशे में पहुंचे थे। तीनों आग ताप रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

Ambikapur News:विवाद बढ़ने पर सोमारू मझवार वहां से दूसरे घर में चला गया। अगले दिन 18 अगस्त की सुबह जब वह वापस लौटा तो घर के अंदर बेंजे बड़ा और नईहारो मझवार मृत अवस्था में मिले। दोनों के सिर, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। वहीं, घटना के बाद नईहारो का पति बाबूलाल मौके से फरार था।

Ambikapur News:चरित्र शंका को लेकर हुआ था विवाद

Ambikapur News:जांच के दौरान पुलिस को बाबूलाल मझवार के खिलाफ अहम सुराग और साक्ष्य मिले। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि चरित्र शंका को लेकर उसकी पत्नी नईहारो और बेंजे बड़ा से विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने फावड़े से दोनों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल फावड़ा और घटना के दौरान पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं।

Ambikapur News:आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

पुलिस ने 35 वर्षीय बाबूलाल मझवार, निवासी बिसरपानी तिलकपारा, थाना कमलेश्वरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कमलेश्वरपुर थाने में अपराध क्रमांक 63/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

एसएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी और सीतापुर एसडीओपी तुल सिंह पट्टावी के नेतृत्व में कमलेश्वरपुर पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

Ambikapur News:मामले के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक मनोज कुमार प्रजापति, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ राम, सहायक उप निरीक्षक बबलू कुजूर, साइबर सेल प्रभारी अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा तथा आरक्षक विकास मिश्रा, अशोक यादव, अर्जुन पैकरा और बरन सिंह की अहम भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *