mp news: शराब के नशे में पति का खौफनाक हमला, शिखा मिश्रा ने तोड़ा दम

Parivesh

mp news: रीवा के सगरा थाना क्षेत्र से कल रात सामने आई दिल दहला देने वाली वारदात में अब एक बड़ा और दुखद अपडेट सामने आया है।

MP NEWS : MP में RTE लॉटरी से 1 लाख से ज्यादा बच्चों को स्कूल, 22 हजार प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई

अपने ही पति के जानलेवा हमले का शिकार हुई शिखा मिश्रा की आज उपचार के दौरान मौत हो गई है। संजय गांधी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखी गई शिखा ने जख्मों के ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया।

बता दें कि शनिवार रात करीब 9 बजे नशे में धुत पति दीपक मिश्रा ने अपनी बड़ी बेटी दिशा के सामने ही शिखा के गले और पेट पर चाकू से कई वार किए थे। लहूलुहान हालत में शिखा को अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहाँ उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

mp news: मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को अब हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया है।

mp news: पुलिस द्वारा FSL टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाएगी। फिलहाल मृतका का शव संजय गांधी अस्पताल के मर्चुरी हाउस में है, जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम (PM) कराया जा रहा है।

mp news: वारदात के बाद से ही आरोपी पति दीपक मिश्रा फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए सगरा पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *