[Nishaanebaz News] MP News: जमील खान \टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एक बार फिर सहज और देसी अंदाज देखने को मिला। टीकमगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने बीच रास्ते में अपना काफिला रुकवाया और एक स्थानीय दुकान पर पहुंचकर ठंडी-ठंडी लस्सी का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री का यह सादगी भरा अंदाज अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
शनिवार सुबह मुख्यमंत्री के लस्सी पीते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अचानक मुख्यमंत्री को स्थानीय दुकान पर पहुंचा देख वहां मौजूद लोग भी उत्साहित हो गए।
लस्सी की तारीफ की, दुकानदार को दिया पूरा भुगतान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुकान पर लस्सी का स्वाद लिया और उसकी तारीफ भी की। इस दौरान जब उन्होंने दुकानदार को लस्सी के पैसे देने चाहे तो दुकानदार ने भुगतान लेने से मना कर दिया।हालांकि मुख्यमंत्री ने बिना पैसे दिए वहां से जाने से इनकार कर दिया और लस्सी का पूरा भुगतान किया। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
MP News: MP-UP के बीच 2000 मेगावाट बिजली खरीद का समझौता, 14 हजार करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद
स्थानीय लोगों से की आत्मीय बातचीत
लस्सी की दुकान पर मुख्यमंत्री के पहुंचते ही स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों से सहज और आत्मीयता के साथ बातचीत की।इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और छोटे व्यवसायियों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने टीकमगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
CM मोहन यादव का देसी अंदाज, टीकमगढ़ में बीच रास्ते रुकवाया काफिला और दुकान पर पहुंचकर पी लस्सी #CMMohanYadav #Tikamgarh #DesiAndaaz #LassiBreak #MadhyaPradesh #MPNews #ChiefMinister pic.twitter.com/wuLMMl181Q
— Nishaanebaz.com (@nishaanebaz_com) August 22, 2026
बुंदेलखंड की खानपान परंपरा की सराहना
टीकमगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड अंचल की समृद्ध संस्कृति और खानपान परंपरा की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों और छोटे व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए जनसहयोग भी जरूरी है।मुख्यमंत्री के अचानक दुकान पर पहुंचने और आम लोगों के बीच बैठकर लस्सी का आनंद लेने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका यह देसी और सादगी भरा अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।





