Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Balrampur News: 3 मजदूरों की मौत: पिकअप और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत,...

Balrampur News: 3 मजदूरों की मौत: पिकअप और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 7 गंभीर रूप से घायल

Balrampur News
Balrampur News

Balrampur News: बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। राजपुर थाना क्षेत्र में पिकअप और ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, नरोला गांव के 10 मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर टमाटर की खेती के लिए शंकरगढ़ जा रहे थे। रात करीब 2 बजे सेवारी के पास मुख्य मार्ग पर उनकी पिकअप की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में 3 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पिकअप में सवार 7 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

Balrampur News: प्राथमिक उपचार के बाद सभी 7 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here