Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime News : रायपुर में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 10...

Raipur Crime News : रायपुर में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, 10 से 15 किलो चांदी और सोने के गहने ले गए चोर

Raipur Crime News
Raipur Crime News

Raipur Crime News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ज्वेलर्स दुकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने कचना के बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

कटर से ताला काटकर दुकान में घुसे चोर

यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि चोरों ने बीती रात दुकान के ताले को कटर मशीन से काटा और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद दुकान में रखे सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।

10 से 15 किलो चांदी और सोने के गहने चोरी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर दुकान से करीब 10 से 15 किलो चांदी के साथ सोने की ज्वेलरी भी ले गए हैं। चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है।

Raipur Crime News : पुलिस ने शुरू की जांच

Raipur Crime News : घटना की जानकारी मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच सहित अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की टीम चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here