Saturday, August 22, 2026
Home Chhattisgarh Home Minister Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों...

Home Minister Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों से बाहर किया, अब ‘दिमाग’ से भी खत्म करेंगे माओवाद

Home Minister Vijay Sharma
Home Minister Vijay Sharma

Home Minister Vijay Sharma: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के दौरान भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए माओवाद, पुराने आपराधिक प्रकरणों और राष्ट्रवाद से जुड़े मुद्दों पर सरकार का रुख स्पष्ट किया।

Home Minister Vijay Sharma: गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों के पराक्रम और लगातार चलाए जा रहे अभियानों के चलते राज्य के जंगलों के बड़े हिस्से से माओवाद को पीछे धकेलने में सफलता मिली है। अब सरकार का लक्ष्य केवल माओवाद के भौतिक नेटवर्क को खत्म करना नहीं, बल्कि हिंसात्मक माओवादी विचारधारा को भी जड़ से समाप्त करना है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर व्यक्ति को सरकार से सवाल पूछने और उसकी आलोचना करने का अधिकार है। हालांकि, हिंसा, अराजकता और राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

लगभग 1300 पुराने मामलों की समीक्षा

जेलों में बंद आरोपियों से जुड़े पुराने मामलों को लेकर गृहमंत्री ने बताया कि करीब 1300 प्रकरणों की समीक्षा की जा रही है। इन मामलों को जनहानि, केंद्रीय कानूनों के प्रावधान और अन्य आधारों पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जा रहा है, जिनमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और जिनमें केंद्रीय कानून लागू नहीं होता। प्रत्येक मामले का नियमों के तहत परीक्षण करने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

‘वंदे मातरम और तिरंगा पूरे देश के स्वाभिमान का प्रतीक’

Home Minister Vijay Sharma: वंदे मातरम और राष्ट्रध्वज तिरंगे को लेकर भी विजय शर्मा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ये किसी राजनीतिक दल विशेष के प्रतीक नहीं, बल्कि पूरे देश के स्वाभिमान और सम्मान से जुड़े हैं।

Home Minister Vijay Sharma: उन्होंने कहा कि पहले वंदे मातरम का पूरा गायन होता था, लेकिन बाद में इसे सीमित कर दिया गया। अब देश अपने स्वाभिमान और राष्ट्रीय मान-बिंदुओं के साथ मजबूती से खड़ा हो रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here