Sunday, September 20, 2026
Home Entertainment Deepika-Babybump -Viral: ‘King’ के सेट से लीक हुआ बड़ा सरप्राइज! दीपिका का...

Deepika-Babybump -Viral: ‘King’ के सेट से लीक हुआ बड़ा सरप्राइज! दीपिका का Video देख चौंके फैंस

Deepika-Babybump -Viral: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म King की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है, जहां से लगातार तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अब फिल्म के सेट से सामने आए नए वीडियो में दीपिका पादुकोण नजर आई हैं। खास बात यह है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूटिंग करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनका बेबी बंप भी हल्का नजर आया, जिसके बाद फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई।

Deepika-Babybump -Viral: दीपिका ने ओवरसाइज आउटफिट पहन रखा था, जबकि शाहरुख खान ब्लैक लुक में दिखाई दिए। एक वीडियो में शाहरुख अपनी टीम और बॉडीगार्ड के साथ चलते नजर आए। वहीं दोनों कलाकारों को एक दुकान के अंदर भी स्पॉट किया गया।


सोशल मीडिया पर लगातार सेट की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फैंस से अपील की है कि फिल्म से जुड़े सीक्रेट और लुक्स को सोशल मीडिया पर शेयर न करें, ताकि फिल्म का सरप्राइज बना रहे।

Deepika-Babybump -Viral: फिल्म King इसी साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा सुहाना खान, रानी मुखर्जी, जयदीप अहलावत, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ समेत कई कलाकार नजर आएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here