हैदराबाद। Nishaanebaz.com-Ranji Trophy Hyderabad Team Announced: आगामी घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी (2026-27 सीजन) के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए थे हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को हैदराबाद रणजी टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि अनुभवी गेंदबाज सी.वी. मिलिंद को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में साई प्रगनय रेड्डी और राहुल रदेश के रूप में दो विशेषज्ञ विकेटकीपरों को जगह दी गई है।
थे हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने नेतृत्व को लेकर यह महत्वपूर्ण फैसला किया है। एसोसिएशन के बयान के मुताबिक, अगर भारतीय टीम में चयन के कारण मोहम्मद सिराज कुछ मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहते हैं, तो उपकप्तान सी.वी. मिलिंद उनकी अनुपस्थिति में कप्तानी का दायित्व संभालेंगे।
रणजी ट्रॉफी का नया सीजन 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। हैदराबाद की टीम अपने अभियान की शुरुआत त्रिपुरा के खिलाफ पहले मैच से करेगी। इसके बाद टीम का दूसरा मुकाबला 18 अक्टूबर से आंध्र प्रदेश के खिलाफ होगा। टीम में तन्मय अग्रवाल, एम अभिरथ रेड्डी, राहुल सिंह, के हिमा तेजा, वरुण गौड़, तनय त्यागराजन, अनिकेत रेड्डी, रक्षणन रीडडी, अजय देव गौड़, रुथिक यादव मेंडे और साई विकास रेड्डी को शामिल किया गया है।
32 वर्षीय मोहम्मद सिराज का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने अब तक खेले 94 फर्स्ट क्लास मैचों में 321 विकेट हासिल किए हैं। भारत के लिए 48 टेस्ट मैचों में 144 विकेट ले चुके सिराज ने 50 वनडे और 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमशः 76 और 17 विकेट चटकाए हैं। रणजी ट्रॉफी 2016-17 सीजन सिराज के करियर का टर्निंग प्वाइंट रहा था, जब उन्होंने केवल 9 मैचों में 41 विकेट लेकर पूरे टूर्नामेंट में तीसरा सबसे बड़ा विकेट टेकर बनने का गौरव हासिल किया था।







[…] Ranji Trophy Hyderabad Team Announced: रणजी ट्रॉफी के लिए हैदर… […]
[…] Ranji Trophy Hyderabad Team Announced: रणजी ट्रॉफी के लिए हैदर… […]
[…] Ranji Trophy Hyderabad Team Announced: रणजी ट्रॉफी के लिए हैदर… […]