Lahar Teachers Protest TET Exam: अनुभवी अध्यापकों को TET से मुक्त करने की मांग, लहार से भोपाल तक आंदोलन का अल्टीमेटम

VIKASH KHALKHO

भिंड (लहार)। Nishaanebaz.com-Lahar Teachers Protest TET Exam: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार में शासकीय स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों का आक्रोश अब सड़कों से निकलकर भगवान के दरबार तक पहुंच गया है। वर्षों से सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा की नींव मजबूत कर रहे अध्यापकों पर अचानक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता थोपे जाने के विरोध में शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया है। अध्यापक अधिकार संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एकत्रित हुए शिक्षकों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ‘काँकसी सरकार’ यानी प्रसिद्ध दंडाधिकारी हनुमान जी के मंदिर में अनोखे अंदाज में ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारी अध्यापकों का तर्क है कि जो शिक्षक अपने लंबे शैक्षणिक अनुभव के बल पर वर्षों से बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं, उन पर सेवा के इस पड़ाव में पात्रता परीक्षा थोपना पूरी तरह से अनुचित और अन्यायपूर्ण है। शिक्षकों ने मंदिर परिसर में भगवान हनुमान जी के चरणों में अपनी 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन समर्पित किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि दें ताकि शिक्षकों के हित में न्यायसंगत निर्णय लिया जा सके।

Read More : Ranji Trophy Hyderabad Team Announced: रणजी ट्रॉफी के लिए हैदराबाद टीम का हुआ एलान, मोहम्मद सिराज को सौंपी गई कमान

शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में मुख्य रूप से मांग की गई है कि वर्षों से कार्यरत एवं अनुभवी अध्यापकों को TET परीक्षा से पूरी तरह मुक्त रखा जाए। इसके अलावा शिक्षकों की अन्य प्रमुख मांगों में प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा वरिष्ठता का लाभ देना, पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी एवं अवकाश नगदीकरण की सुविधा प्रदान करना तथा ई-अटेंडेंस (E-Attendance) व्यवस्था में आ रही तकनीकी विसंगतियों को तत्काल दूर करना शामिल है।

Read More : Yash Toxic Box Office Collection: ‘टॉक्सिक’ ने रचा इतिहास, फ्लॉप होने के बावजूद बनी 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ फिल्म

आजाद अध्यापक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष लहरिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार ने समय रहते शिक्षकों की इन जायज मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया, तो यह विरोध प्रदर्शन केवल लहार तक सीमित नहीं रहेगा। शिक्षकों ने स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि अपनी मांगों को मनवाने के लिए वे प्रांतीय स्तर पर भोपाल की सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *