Saturday, September 26, 2026
Home National देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से चलने के लिए...

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से चलने के लिए तैयार, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

VANDE BHARAT

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई है, ताकि उनकी यात्रा पहले से अधिक आरामदायक और सुविधाजनक हो।

स्लीपर वंदे भारत में आधुनिक सुविधाएं

नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में एसी-1, एसी-2, एसी-3 और स्लीपर कोच उपलब्ध होंगे। ट्रेन का इंटीरियर भारतीय संस्कृति से प्रेरित डिजाइन पर आधारित है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें ‘कवच’ ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट और कीटाणुनाशक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेन का बाहरी डिजाइन एरोडायनामिक और दरवाजे ऑटोमैटिक हैं।

Read More : इंदौर में दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, दोपहिया वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त

पीएम मोदी का मालदा कार्यक्रम

पीएम मोदी दोपहर 12:45 बजे मालदा पहुंचेंगे और मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर हावड़ा–कामाख्या मार्ग पर स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे 1:45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमि पूजन

18 जनवरी को पीएम मोदी असम के नगांव जिले के कालियाबोर में 6,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे। यह परियोजना पर्यावरण के अनुकूल राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना है, जिसमें 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर काजीरंगा नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा।

अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन

इसी दिन पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में लगभग 830 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here