विदिशा में 4400 करोड़ के विकास कार्य, शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी, फूल सिंह बरैया के बयान पर बिफरे

भोपाल : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे के दौरान विदिशा संसदीय क्षेत्र को लगभग 4,400 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास आज विदिशा में होगा। शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि जब वे सांसद थे, तब से उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विदिशा-रायसने मार्ग के लिए प्रयास किया। यह मार्ग राजनाथ सिंह के सड़क मंत्री बनने के बाद स्वीकृत हुआ और अब नितिन गडकरी के नेतृत्व में इसका निर्माण प्रगति पर है।

बेटियों को देवी रूप में देखना चाहिए

फूल सिंह बरैया के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बेटियां उनके लिए देवियां हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी नेता या अन्य व्यक्ति को बेटियों को जाति या समाज के आधार पर विभाजित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “हमारे यहां परंपरा से मां दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती का रूप बेटियों में ही माना जाता है। यह व्यक्तिगत और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत दुखद है जब किसी नेता की टिप्पणी गलत होती है।”

अशोभनीय घटना पर मदद की घोषणा

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी बताया कि हाल ही में उनके क्षेत्र की एक बेटी के साथ अशोभनीय घटना हुई थी। समाज जब ऐसी घटनाओं से उद्वेलित होता है, तो समय के साथ भूल जाता है। उन्होंने कहा कि इस बेटी के खाते में 10 लाख रुपये जमा किए जाएंगे और भविष्य में कुल लगभग 28 लाख रुपये दिए जाएंगे, ताकि उसकी शिक्षा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

संदेश: बेटियों पर टिप्पणी न करें

केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि किसी भी नेता को बेटियों के संबंध में कोई विवादित टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। बेटियों को सम्मान और समान अधिकार मिलना चाहिए।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories