Sunday, September 20, 2026
Home National BJP leader Navneet Rana : भाजपा नेत्री नवनीत राणा को स्पीड पोस्ट...

BJP leader Navneet Rana : भाजपा नेत्री नवनीत राणा को स्पीड पोस्ट से आया जान से मारने और गैंगरेप की धमकी भरा पत्र, सियासी हलचल तेज

BJP leader Navneet Rana : अमरावती। भाजपा नेत्री और पूर्व सांसद नवनीत राणा को एक बार फिर जान से मारने और गैंगरेप की धमकी दी गई है। यह धमकी स्पीड पोस्ट के जरिए हैदराबाद से भेजे गए पत्र में दी गई, जिसमें बेहद आपत्तिजनक और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह पत्र जावेद नाम के एक व्यक्ति द्वारा भेजा गया बताया जा रहा है। पत्र प्राप्त होने के बाद नवनीत राणा के निजी सहायक मंगेश कोकाटे ने राजापेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More : Bihar Chunav 2025 : विकास गुजरात में, वोट बिहार से, तेजस्वी यादव का BJP पर सीधा हमला….

BJP leader Navneet Ranaपुलिस सूत्रों के मुताबिक, पत्र में राणा को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। इससे पहले भी नवनीत राणा को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन इस बार का मामला अधिक गंभीर और अश्लील भाषा के प्रयोग के कारण संवेदनशील माना जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की है, जो धमकी भेजने वाले आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Read More : Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार के रण में साय की एंट्री, BJP प्रत्याशियों के लिए भरेंगे हुंकार; भूपेश पर तीखा तंज – परिणाम सबने देखा है….

BJP leader Navneet Ranaदीवाली के बाद इस प्रकरण ने राजनीतिक हलचल भी बढ़ा दी है। महिला नेताओं को मिल रही लगातार धमकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है। फिलहाल पुलिस पत्र की उत्पत्ति और पोस्टिंग लोकेशन की जांच कर रही है। राजापेठ पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान होते ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here