Tuesday, September 22, 2026
Home Business wedding season Gold Price Today: वेडिंग सीजन की शुरुआत से पहले सोना-चांदी...

wedding season Gold Price Today: वेडिंग सीजन की शुरुआत से पहले सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी, आज फिर बढ़े दाम, इस राज्य में सोना हुआ भारी सस्ता

wedding season Gold Price Today
wedding season Gold Price Today

wedding season Gold Price Today: नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार, 29 अक्टूबर को दोनों धातुओं के दाम बढ़ गए हैं। सोने की कीमत 1 लाख 19 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है, जबकि चांदी के भाव में भी कल शाम के मुकाबले भारी उछाल देखा गया। आज चांदी का रेट 1 लाख 45 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है।

wedding season Gold Price Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार, 28 अक्टूबर की शाम 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोने का रेट 1,08,127 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो बुधवार सुबह 1,09,326 रुपये तक बढ़ गया। वहीं, चांदी (999 शुद्धता, प्रति किलो) के भाव में 3,832 रुपये की बढ़ोतरी हुई।

 

READ MORE: Gold And Silver : सोने-चांदी में भूचाल! रिकॉर्ड हाई के बाद आई 12 साल की सबसे बड़ी गिरावट, एक्सपर्ट बोले – असली खेल कल होगा

 

 

wedding season Gold Price Today: आज के सोना-चांदी के रेट इस प्रकार हैं:

 

सोना (24 कैरेट, 999): 1,19,352 रुपये प्रति 10 ग्राम, ₹1,309 महंगा
सोना (23 कैरेट, 995): 1,18,874 रुपये प्रति 10 ग्राम, ₹1,304 महंगा
सोना (22 कैरेट, 916): 1,09,326 रुपये प्रति 10 ग्राम, ₹1,199 महंगा
सोना (18 कैरेट, 750): 89,514 रुपये प्रति 10 ग्राम, ₹982 महंगा
सोना (14 कैरेट, 585): 69,821 रुपये प्रति 10 ग्राम, ₹766 महंगा
चांदी (999, प्रति किलो): 1,45,728 रुपये, ₹3,832 महंगी

wedding season Gold Price Today: मंगलवार को सोने और चांदी के दाम घटे थे। 24 कैरेट सोने का रेट सुबह 1,19,164 रुपये था, जो शाम तक 1,18,043 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमत 1,43,400 रुपये से घटकर 1,41,896 रुपये प्रति किलो रह गई।

wedding season Gold Price Today: IBJA द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य हैं, लेकिन इनमें GST शामिल नहीं है। गहने खरीदते समय टैक्स और मेकिंग चार्ज जुड़ने से कीमतें बढ़ सकती हैं। यह रेट केंद्र सरकार की छुट्टियों और सप्ताहांत पर जारी नहीं किए जाते और ये सभी मूल्य टैक्स और मेकिंग चार्ज से पहले के हैं।

wedding season Gold Price Today: यूपी में सोना सस्ता, चांदी के भाव बढ़े

wedding season Gold Price Today: उत्तर प्रदेश में फेस्टिव सीजन के बाद वेडिंग सीजन की शुरुआत से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। वाराणसी, लखनऊ और मेरठ के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 700 से 880 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत भी लगभग 750 रुपए प्रति 10 ग्राम घट गई है। इसके विपरीत, चांदी के दाम बढ़े हैं और 1,000 रुपए प्रति किलो की तेजी के साथ 1,52,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं।

wedding season Gold Price Today: वाराणसी में सोने का भाव गिरा

wedding season Gold Price Today: वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 880 रुपए घटकर 1,21,730 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 28 अक्टूबर को यह कीमत 1,22,610 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। लखनऊ में 24 कैरेट सोने का रेट 700 रुपए गिरकर 1,21,725 रुपए प्रति 10 ग्राम और मेरठ में 1,21,735 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।

wedding season Gold Price Today: 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने में गिरावट

wedding season Gold Price Today: वाराणसी में 22 कैरेट सोने की कीमत में 750 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी हुई और अब यह 1,11,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 18 कैरेट सोना 650 रुपए गिरकर 91,340 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया।

wedding season Gold Price Today: चांदी के दाम में तेजी

wedding season Gold Price Today: सोने की गिरावट के बीच चांदी की चमक बढ़ी। आज चांदी के भाव में 1,000 रुपए प्रति किलो की तेजी आई और यह 1,52,000 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। 28 अक्टूबर को चांदी का भाव 1,51,000 रुपए प्रति किलो था।

wedding season Gold Price Today: वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ के अनुसार, दिवाली के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है और आने वाले दिनों में इसमें और कमी देखने को मिल सकती है। वहीं, चांदी में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here