Tuesday, September 22, 2026
Home Tech Tehsildar Dowry harassment : तहसीलदार पर दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने का...

Tehsildar Dowry harassment : तहसीलदार पर दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने का गंभीर आरोप, जब शिकायत लेकर CM कार्यक्रम स्थल पहुंची महिला, जानिए फिर क्या हुआ

Tehsildar Dowry harassment
Tehsildar Dowry harassment

Tehsildar Dowry harassment : सरगुजा : सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी रेनू गुप्ता ने जगदलपुर जिले के एक तहसीलदार पर दहेज प्रताड़ना और गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत महिला थाने में की थी। जब मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो रेनू गुप्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं और पुलिस अधिकारियों से न्याय दिलाने तथा आरोपी तहसीलदार के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने उन्हें समझाकर कार्यक्रम स्थल से वापस भेज दिया।

Tehsildar Dowry harassment : रेनू गुप्ता के अनुसार, उनकी शादी 2022 में बालौद जिले के तहसीलदार राहुल गुप्ता के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के समय ससुराल वालों की मांग पर उन्हें महंगी कार और लाखों रुपये दहेज दिए गए। इसके बाद ससुराल ने उन्हें 1 करोड़ रुपये और मांगना शुरू कर दिया।

 

READ MORE: CG Foundation Day 2025 : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर सरकारी छुट्टी का ऐलान….

Tehsildar Dowry harassment : पीड़िता ने बताया कि तहसीलदार ने केवल 49 दिन ही उन्हें अपने घर में रखा और इसके बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके अलावा, धोखे में उन्हें गर्भपात भी कराने के लिए मजबूर किया गया। रेनू के अनुसार, ससुराल वाले उन पर काला जादू करने का आरोप भी लगाते थे और घर में किसी की तबीयत खराब होने पर उन्हें जिम्मेदार ठहराते थे।

Tehsildar Dowry harassment : रेनू गुप्ता पिछले दो सालों से न्याय की मांग करते हुए पुलिस और सरकारी दफ्तरों का दौरा कर रही हैं, लेकिन न पति उनका साथ दे रहे हैं और न ही पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई की है। महिला थाना प्रभारी सुनीता भारद्वाज के अनुसार, तहसीलदार को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। अब फिर से काउंसलिंग के लिए नोटिस जारी किया जाएगा और यदि तहसीलदार नहीं आते हैं, तो एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया जाएगा।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here