Thursday, August 20, 2026
Home National Top News: वाड्रा परिवार में खुशियों की दस्तक, प्रियंका गांधी के बेटे...

Top News: वाड्रा परिवार में खुशियों की दस्तक, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई, अवीवा बेग संग नई शुरुआत

rehan abiba
रेहान वाड्रा–अवीवा बेग की सगाई

नई दिल्ली :  कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी जीवनसाथी अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। यह सगाई 29 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई, जिसकी जानकारी वाड्रा परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक की। सगाई की तस्वीरें सामने आते ही शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

परिवार ने साझा की खुशियों की झलक

रॉबर्ट वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की सगाई की तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अब जीवन के नए अध्याय में प्रवेश कर रहा है और उन्होंने दोनों के सुखद, प्रेमपूर्ण और सफल भविष्य की कामना की।

Read More : बलौदाबाजार में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : 10 से अधिक थानों के प्रभारी बदले; 11 निरीक्षकों सहित 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला

पहले से चल रही थीं अटकलें

बीते कुछ दिनों से रेहान वाड्रा और अवीवा बेग के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में प्रपोजल की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद सगाई की तारीख को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। अब इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है।

शादी की तारीख अभी तय नहीं

हालांकि सगाई की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन शादी की तारीख को लेकर फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में इस पर भी जानकारी साझा की जाएगी।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

सगाई की खबर सामने आते ही राजनीतिक, सामाजिक और फिल्मी जगत से जुड़े लोगों ने रेहान वाड्रा और अवीवा बेग को शुभकामनाएं दीं। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here